logo

झारखंड और महाराष्ट्र के साथ यूपी-बिहार सहित इन 13 राज्यों की 49 सीटों पर भी होंगे चुनाव 

नदूा2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
भारतीय चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र सहित उपचुनावों की भी घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार 13 राज्योंष की 49 सीटों पर उपचुनाव होंगे। इनमें लोकसभा और विधानसभा दोनों सीटों के लिए मतदान होंगे। वायनाड समेत 3 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। 

इसी तरह, महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद और पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट तृणमूल सांसद के निधन से खाली हुई है। साथ ही 13 राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा की गयी हैं। 

किस राज् में कितनी सीटों पर होंगे उपचुनाव 
उत्तर प्रदेश की 10 
राजस्थान की 7
पश्चिम बंगाल की 6,
असम की 5,
बिहार की 4,
पंजाब की 4,
कर्नाटक की 3,
केरल की 3,
मध्य प्रदेश की 2,
सिक्किम की 2,
गुजरात की 1,
उत्तराखंड की 1
छत्तीसगढ़ की 1 विधानसभा सीटें शामिल हैं

Tags - भारतीय चुनाव आयोग झारखंड महाराष्ट्र उपचुनाव Election Commission of India Jharkhand Maharashtra By-Elections