logo

40 लाख से अधिक नहीं खर्च कर पाएंगे विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार

ीोराान.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होंगे। इसकी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी है। पहला चरण 13 नवंबर हो होगा। वहीं दूसरा चरण 20 नवंबर को होगा। वहीं वोटों की गिनती 23 नवंबर को  होगी। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में कोइ भी उम्मीदवार प्रचार-प्रसार में 40 लाख से अधिक रुपये खर्च नहीं कर सकते हैं। 

बता दें कि झारखंड में कुल 24 जिलें हैं और 81 सीटें हैं। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि यहां 2.60 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 11.84 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं। 66.84 लाख युवा वोटर्स हैं। 1.29 करोड़ महिला वोटर्स हैं। 1.31 करोड़ पुरुष वोटर्स हैं। इसके साथ चुनाव आयोग ने ये भी बताया कि झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। झारखंड में पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्तूबर को जारी होगी। जबकि नामांकन 25 अक्तूबर से शुरू होंगे। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्तूबर को होगी। नाम वापसी 30 अक्तूबर को होगी। जबकि मतदान 13 नवंबर को होगा।

Tags - झारखंड न्यूज विधानसभा चुनाव चुनाव आयोग Jharkhand News Assembly Elections Election Commission