logo

झारखंड पुलिस ने 4 चैनल के पत्रकार को किया समन, हेमंत सोरेन से जुड़ा है मामला

hemant_on_stage8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड पुलिस ने  4 चैनलों के पत्रकारों को समन किया है। पुलिस द्वारा यह एक्शन हेमंत सोरेन के एफआईआर पर ली गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के 4 चैनलों के पत्रकारों को समन किया है। इन चैनलों ने हेमंत के दिल्ली आवास से ईडी द्वारा BMW कार और 36 लाख कैश बरामदगी की खबर चलाई थी। इसी बारे में पत्रकारों से खबर का स्त्रोत पूछा गया जाएगा। गौरतलब है कि झारखंड पुलिस की ओर से यह कार्रवाई हेमंत सोरेन द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 के तहत ईडी के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामले में लिया गया है। 


इन चैनलों को समन

हिन्दुस्तान में छपी खबर के अनुसार इस मामले की जानकारी देते हुए रांची के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा, 'हमने चार मीडिया चैनलों न्यूज 18, जी न्यूज, आज तक और न्यूज 24 के पत्रकारों को समन जारी किया है। हमने उनसे जांच के लिए रांची आने को कहा है। हालांकि, उन्होंने जवाब दिया है कि वे नहीं आ सकेंगे। इसलिए हम उनके पास जायेंगे।' जब सिन्हा से समन के विषय के पीछे के कारण के बारे में पूछे गया तो उन्होंने कहा, 'यह एक चल रही जांच है और हम ज्यादा विवरण नहीं बता सकते हैं।'

29 जनवरी को मारा था छापा

गौरतलब है कि 29 जनवरी को ED अधिकारियों द्वारा  हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर पर छापा मारा गया था। जहां से बीएमडब्ल्यू कार और 36 लाख कैश मिली थी। इस नीली बीएमडब्ल्यू पर हरियाणा की नंबर प्लेट है।