logo

बिहार के 2 युवकों को झारखंड पुलिस ने देसी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड से आए थे मिलने 

desi.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पलामू जिले में पुलिस ने सोमवार को 2 युवकों को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पर उत्तर कोयल नहर के पास वाहन चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक बिहार के औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। इनमें सुमेर कुमार और रविकांत कुमार शामिल हैं। 

हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, जिसके बाद पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी में सुमेर के पास से देसी कट्टा और रविकांत के पॉकेट से जिंदा कारतूस और 2 स्मार्टफोन मिले। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहे थे और कट्टे के साथ रील बनाकर वायरल किया करते थे। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया है।

Tags - Jharkhand News Bihar News Jharkhand Latest News Jharkhand Police