logo

दुमका में स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

jharkhand_Highcourt_new5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

दुमका में स्पेनिश महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। मुख्य सचिव,DGP, गृह सचिव और दुमका एसपी ने हाईकोर्ट ने जवाब तलब किया है। गुरुवार तक सभी को जवाब देने का निर्देश दिया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई 7 मार्च को होगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने मीडिया में आई खबरों के आधार पर संज्ञान लिया है। बता दें कि पिछले शुक्रवार को दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में बाइक टूर पर निकली एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अबतक 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरिंदों ने पत्थर और हेलमेट से पीटा

महिला ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि सात लोगों ने उसका रेप किया। इसके बाद हेलमेट व पत्थर से कई बार हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। साथ ही छिनतई भी की है। पीड़ित विदेशी दंपति का इलाज मेडिकल बोर्ड की निगरानी में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में चल रहा है। डीआईजी संजीव कुमार, डीसी आंजनेयुलु दोड्डे, एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। पुलिस ने जब सरैयाहाट से एम्बुलेंस से दंपति को दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाना चाहा तो दंपति ने मना कर दिया और अपनी बाइक के साथ ही आने की जिद पर डटे रहे। बाद में पुलिस ने दोनों को बाइक से ही दुमका अस्पताल लाया।