logo

झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान, 10वीं पास विद्यार्थियों को मेडिकल-इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग

neet3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राज्य सरकार ने अब 10वीं पास के विद्यार्थियों को बड़ी खुशखबरी देदी है। दरअसल राज्य सरकार अब इन विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा की निः शुल्क तैयारी कराएगी। जहां SC, ST, और पिछड़ा विभाग के द्वारा इस कोचिंग को संचालित किया जायेगा। वहीं कोचिंग की शुरुआत रांची स्थित पुराने कल्याण विभाग के भवन में की जाएगी। विभाग के द्वारा भवन का मजबूतीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। इस कोचिंग में हॉस्टल की सुविधा भी मिलेगी जहां विद्यार्थियों के लिए रहने खाने से लेकर शिक्षा का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इस कोचिंग में 10वीं पास विद्यार्थियों का नामांकन होगा तत्पश्चात 11 वीं का भी नामांकन सरकार के द्वारा ही कराया जायेगा। इसके तहत 300 अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों का नामांकन किया जायेगा। नामांकन के लिए राज्य से आवेदन जमा किये जायेंगे। इसके बाद प्रवेश परीक्षा के जरिये मेरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा। 
सरकार 10वीं के अलावे 12वीं पास विद्यार्थियों का भी नामांकन लेने पर विचार कर रही है। वहीं इस कोचिंग में जैक बोर्ड के अलावे CBSE और ICSE बोर्ड के विद्यार्थियों को भी अवसर दिया जायेगा। कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बीते शनिवार को दिल्ली में स्थित मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कराये वाले कोचिंग संस्थानों का भ्रमण किया और वहां के विद्यार्थियों की सफलता सहित शिक्षकों की योग्यता के बारे में जानकारी ली। 

कोचिंग संस्थान को राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को देने पर भी विचार किया जा रहा है जिसका टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके लिए दिशा निर्देश की भी प्रकिया अंतिम चरण में है। यहां आपको बता दें कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा भी मेडिकल, इंजीनियरिंग व क्लैट परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग का संचालन किया जाता है। वहीं कोचिंग में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा JAC द्वारा ली जाती है। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar 10th pass student medical student Engineering student jharkhand medical-Engineering student state government mediacal-Engineering coaching