द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कैबिनेट की बैठक 01 मार्च 2023 को अपराह्न 5:00 बजे से झारखंड मंत्रालय में होगी। इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचना जारी की गई है। मंत्रिपरिषद् की बैठक सोमवार 01 मार्च 2023 को शाम 5:00 बजे अथवा विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद, जो भी बाद में हो, होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी। चर्चा तेज है कि इसी सत्र में सरकार खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक ला सकती है। मालूम हो कि पहले कैबिनेट की बैठक 27 फरवरी को होना था। हालांकि, बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह बैठक बुधवार के दिन यानि एक मार्च को होगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT