द फॉलोअप डेस्क
बाइक दुर्घटना में झारखंड आंदोलनकारी महावीर लोहरा की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को गुमला के भरनो के अस्पताल चौक के पास दो बाइक की सीधी टक्कर में 3 लोग घायल हो गए थे। सभी को रिम्स रेफर कर दिया गया था। इन घायलों में एक आंदोलनकारी महावीर लोहरी भी थे। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर के बाद झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा में शोक की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सुकुरहूटू से किया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N