logo

रांची : जेटेट सफल अभ्यार्थी संघ हेमंत सरकार से नाराज, राजेश ठाकुर से मिल कर रखी ये बात रखी

8dd5f5d5-6236-4a2b-9eaf-b2a46a3a9fdb.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पारा शिक्षक/गैर पारा जेटेट सफल अभ्यार्थी संघ  ने अपनी समस्या को लेकर कांग्रस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया  गया है कि वर्ष 2016 में आयोजित जेटेट परीक्षा के विज्ञापन में स्पष्ट रूप से अंकित था। यह परीक्षा शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2012 के आलोक में ली जा रही है। किन्तु दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्ष 2016 में सफल जेटेट अभ्यर्थियों को विगत 7 वर्षों से नियुक्ति से अब तक वंचित रहे हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आभा सिन्हा ने बताया कि संघ के अध्यक्ष कुणाल दास ने ज्ञापन के माध्यम से जेटेट सफल अभ्याथियों को शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2012 के तहत नियुक्त करवाने  की मांग की है।

ये भी पढ़ें :2वीं पास छात्रों को HCL में मिलेगी नौकरी

मेरिट लिस्ट के आधार पर सीधी नियुक्ति

साथ ही राज्य सरकार से मांग की गयी हैं कि नियमानुकुल शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2012 को पुर्नजिर्वित करते हुए मेरिट लिस्ट के आधार पर सीधी नियुक्ति की जाए। इस सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पारा शिक्षक/गैर पारा जेटेट सफल अभ्यार्थी को यकिन दिलाई है कि वह इस सिलसिले में मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री एवं शिक्षा मंत्री से बात करेंगे और समस्या का हल करायेंगे ।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- http:// https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT