logo

JBKSS नेता देवेंद्रनाथ महतो का इलाज दिल्ली में जारी, क्या बताया चिकित्सकों ने 

DMAHTO.jpeg

दिल्ली
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत में अब तक सुधार नहीं आ पाया है। रिम्स रांची से इलाज के बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। गुरु गोविंद सिंह अस्पताल दिल्ली में फिलहाल अनुभवी चिकित्सकों के निगरानी में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि महतो के विभिन्न जांच किये जा रहे हैं। बता दें कि रिम्स में इलाजरत देवेंद्रनाथ महतो को कल बुधवार को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया था।

एक प्रदर्शन के दौरान JBKSS नेता पुलिस की ओऱ से किये गये लाठीचार्ज का शिकार हुए हैं। इसके बाद उनको रिम्स रांची में एडमिट किया गया था। कल रिम्स से उनको दिल्ली रेफर कर दिया गया था। गौरतलब है कि CM आवास का घेराव मामले में जेबीकेएसएस के नेता देवेंद्रनाथ महतो सहित 1500 आंदोलनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर गैर जमानती धाराएं लगाई गयी हैं। मिली खबर के मुताबिक इन धाराओं में एटेंम्ट टू मर्डर, राज्य सरकार के खिलाफ उसकाने, सरकारी काम में बाधा डालने एवं तोड़फोड़ जैसी धाराएं लगाई गई हैं।

Tags - Devendranath MahatoJBKSSJharkhand News