रांची/दिल्ली
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति यानी जेबीकेएसएस के उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो का इलाज गुरु गोविंद सिंह अस्पताल दिल्ली में चल रहा था। उन्हें आंशिक बेड रेस्ट एवं अन्य हिदायत के साथ डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल द्वारा कल मंगलवार को देर शाम डिस्चार्ज किया गया। बताते चलें कि बीते 19 जुलाई को आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मी को समर्थन के दौरान प्रशासन द्वारा उन पर लाठीचार्ज किया गया था। इसमें घायल होने के बाद महतो 24 जुलाई तक रिम्स रांची में इलाजरत रहे।
इसके पश्चात देवेंद्रनाथ महतो के परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उनको गोविंद सिंह अस्पताल दिल्ली में एडमिट किया था। यहां से कल मंगलवार देर शाम को उनको अस्पताल से कुछ आवश्यक स्वास्थ्य गाइडलाइन के साथ डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह कुछ दिनों में राजधानी रांची वापस लौटेंगे। बता दें कि सीएम आवास घेराव के दौरान देवेंद्रनाथ महतो और संतोष महतो सहित 1500 पर अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया है।