logo

JBKSS प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो गिरफ्तार, ट्राइबल ड्रेस पहनकर पहुंचे थे पर्चा भरने

जोलमपग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची से जेबीकेएसएस प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो जानकारी मिल पाई है उसके मुताबिक देवेंद्र छिप-छिपाकर रांची डीसी ऑफिस पहुंचे थे, बताया जा रहा है कि वह ट्राइबल ड्रेस पहनकर समाहारणायल पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस पहले से उनका इंतजार कर रही थी। जैसे ही पुलिस ने देवेंद्र को देखा उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आज देवेंद्र नाथ महतो का नामांकन करने पहुंचे थे लेकिन नामांकन से पहले ही पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। रांची पुलिस को काफी दिनों से देवेंद्र की तलाश थी। 

Tags - Devendranath Mahato JBKSS Candidate Devendranath Ranchi DC Office Devendranath