logo

जसीडीह बाईपास लाइन काम के कारण 22 और 23 जून को कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

jamtara11.jpg

जामताड़ा
आसनसोल मंडल के अंतर्गत देवघर लिंक केबिन और कुमड़ाबाद रोहिणी सेक्शन के बीच जसीडीह बाईपास लाइन निर्माण से जुड़े प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 एवं 23 जून को कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने इस दौरान ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक की घोषणा की है, जिससे विभिन्न पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार 22 जून को प्री-एनआई कार्य तथा 23 जून को एनआई कार्य के दौरान जसीडीह-देवघर, जसीडीह-दुमका और मुख्य रेलखंड पर ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द, कुछ को आंशिक रूप से समाप्त या प्रारंभ तथा कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से विलंबित कर चलाया जाएगा। रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
22 और 23 जून को अंडाल-जसीडीह, जसीडीह-अंडाल, जसीडीह-बांका एवं बांका-जसीडीह पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा 22 जून को जसीडीह-झाझा, झाझा-जसीडीह, आसनसोल-जसीडीह, जसीडीह-किऊल और किऊल-जसीडीह ट्रेनें भी नहीं चलेंगी। 23 जून को देवघर-झाझा ट्रेन भी रद्द रहेगी।आंशिक रूप से चलेंगी कई ट्रेनें
बर्द्धमान-झाझा ट्रेन 22 जून को केवल आसनसोल तक चलेगी, जबकि झाझा-बर्द्धमान ट्रेन 23 जून को आसनसोल से खुलेगी। इसी प्रकार दुमका-जसीडीह, जसीडीह-दुमका, रामपुरहाट-जसीडीह, जसीडीह-रामपुरहाट तथा पटना-देवघर ट्रेनों का परिचालन भी आंशिक रूप से किया जाएगा। कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा
जसीडीह-आसनसोल पैसेंजर को जसीडीह में 20 मिनट तक रोका जाएगा। वहीं धनबाद-पटना एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-डानकुनी स्पेशल और हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को भी 20 से 30 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे पूछताछ माध्यमों से ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है।
 

Tags - Railway News Train Cancellation Jamtara News Indian RailwaysJharkhand News