logo

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने थामा BJP का दामन

harimohan.jpg

 द फॉलोअप डेस्क

कांग्रेस पार्टी के जामताड़ा जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने पाला बदल लिया है। हरिमोहन सिंह ने कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। वहीं जिला कमेटी, प्रखंड अध्यक्ष और मंडलों के अध्यक्ष भी अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें सदस्यता दिलाई है।जमशेदपुर सर्किट हाउस में बाबूलाल मरांडी के समक्ष इन्होंने बीजेपी की सदस्यता स्वीकार की। उन्होंने पार्टी छोड़ने का कारण जमताड़ा विधायक  के कार्यशैली के कारण पार्टी छोड़ी है। उन्होंने एक पत्र जारी कर कहा कि हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि इरफान अंसारी का व्यवहार संगठन के प्रति उदासीन एवं नकारात्मक रहा है। लंबे समय के बाद हमने संगठन को धारदार बनाने का भरपूर प्रयास किया और बनाया भी, लेकिन इरफान अंसारी के कारण संगठन को हमेशा कमजोर और तोड़ने का काम किया गया। 

संथाल परगना में पार्टी की दुर्दशा  पूर्णरूप से इरफान अंसारी-फुरकान अंसारी की देन है

जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के चमचों और चाटुकारों से भरा हुआ है। जामताड़ा समेत पूरे संथाल परगना में जो आज पार्टी की दुर्दशा है, वह पूर्णरूप से इरफान अंसारी एवं फुरकान अंसारी की देन है। जामताड़ा और संथालपरगना में पार्टी के संगठन को बर्बाद करने का श्रेय इन्हीं पिता- पुत्र को जाता है। 5 जामाताड़ा विधायक जैसे पार्टी के गद्दार जिन्होंने आये दिन पार्टी के गद्दारी और पार्टी को रसातल में ले जाने का कार्य किया है, पिछले दिनों कोलकाता कैश कांड इसका उदाहरण है। पार्टी से गद्दारी करना और धोखेबाजी करना इनकी फितरत है। ऐसे गद्दार विधायक को पार्टी में फिर से शामिल करना पार्टी के लिए हितकर नहीं है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी गिरता है।