जमशेदपुर
खेल के क्षेत्र में भारत ने एक और स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। झारखंड की बेटी और जमशेदपुर के मानगो निवासी कामेश्वर ठाकुर की सुपुत्री स्नेहा कुमारी ने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं इनक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में दो स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि झारखंड और लौहनगरी जमशेदपुर का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। स्नेहा कुमारी ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, हर उस बेटी का है जो खुद पर विश्वास रखती है। मेरा सपना है कि झारखंड की और भी बेटियां अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करें। मैं इस समर्थन और स्नेह के लिए पूरे जमशेदपुर की आभारी हूं। स्नेहा के पिता कामेश्वर ठाकुर, भाई सौरव ठाकुर और उनके मित्रगण भी स्टेशन पहुंचे और बेटी का जोरदार स्वागत किए।
