द फॉलोअप डेस्क
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 15 दिनों से चल रहे आंदोलन स्थल पर अब CCTV कैमरे लगाए गए हैं। स्टेडियम परिसर में कई स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं, जिससे प्रदर्शन स्थल की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है और वे अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं। इस बीच सरकार और छात्रों के बीच अब तक दो दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन बातचीत के बावजूद आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। छात्र अपनी मांगों पर ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। वहीं, प्रदर्शन स्थल पर CCTV कैमरे लगाए जाने के बाद अब पूरे परिसर की गतिविधियों की निगरानी और बढ़ गई है।
