logo

जय प्रयाग की नवीनतम प्रस्तुति, पहली सोमवारी पर"जय बाबा बैद्यनाथ भोले भंडारी" वीडियो एल्बम किया रिलीज

video_album.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर नागपुरी जय प्रयाग की नवीनतम प्रस्तुति द्वारा नया भजन लाया गया है। भजन जय बाबा बैद्यनाथ भोले भंडारी का वीडियो एल्बम यूट्यूब चैनल पर सोमवार सुबह जारी किया गया। इस गीत के गीतकार एवं गायक लोकप्रिय नागपुरी गायक रवि भूषण दुबे हैं। संगीतकार हेमंत कुजूर एवं वीडियो निर्माता चंदन कुमार मिश्र हैं। विगत वर्ष भी सावन के महीने में यूट्यूब चैनल पर भगवान भोलेनाथ के सुंदर गीत हर हर महादेव के करथि नमन नागपुरी गीत जारी किया गया था। जो काफी लोकप्रिय रहा।  बता दें कि रवि भूषण दुबे के द्वारा लिखित एवं गाए गए अनेकों गीत यूट्यूब चैनल पर काफी लोकप्रिय रह रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N