द फॉलोअप डेस्क
मार्च में पड़ रही गर्मी से अगले 6 दिनों तक राहत मिलेगी। वज्रपात के साथ बारिश होगी। साथ ही तेज सतही हवा भी चलेगी। छह दिनों तक झारखंड के विभिन्न जिलों मौसम के बदलाव का असर नजर आएगा। गुरुवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। दरअसल मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी की है। 16-17 मार्च को राज्य के कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। 17 मार्च को उत्तर पश्चिमी को छोड़कर बाकी भागों में ओलावृष्टि के साथ वज्रपात व गर्जन के साथ बारिश होगी। 18-19 को गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश है। वहीं, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा भी चलने की बात कही गई है।

मौसम सामान्य होने का करें इंतजार
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की नसीहत दी है। मौसम के बदलते मिजाज को लेकर विभाग ने लोगों से कहा है कि वे सतर्क और सावधान रहें। बारिश को देखते हुए सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे और और बिजली के खंभों से दूर रहने की नसीहत भी मौसम विभाग ने दी है। वहीं, किसानों से कहा गया है मौसम समान्य होने की प्रतिक्षा करें, अपने खेतों में न जाएं।

जानें किस दिन क्या रहेगी स्थिति
16 मार्च : राज्य में कहीं-कहीं गर्जन-वज्रपात के साथ तेज सतही हवा (अधिकतम गति: 30-40 किमी) चलने की संभावना है। राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।
17 मार्च : राज्य में कहीं-कहीं गर्जन-वज्रपात के साथ तेज सतही हवा (अधिकतम गति: 30-40 किमी) चलने की संभावना है। राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।
18 मार्च : राज्य में कहीं-कहीं गर्जन-वज्रपात के साथ तेज सतही हवा (अधिकतम गति: 40-50 किमी) चलने की संभावना है।
19 मार्च : राज्य में कहीं-कहीं गर्जन-वज्रपात के साथ तेज सतही हवा (अधिकतम गति: 30-40 किमी) चलने की संभावना है।
20 मार्च : राज्य में कहीं-कहीं गर्जन-वज्रपात के साथ तेज सतही हवा (अधिकतम गति: 30-40 किमी) चलने की संभावना है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT