द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
Jharkhand Professionals Congress News: प्रोफेशनल्स कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु यास्की गौड़ ने कहा कि हमारे देश के जननेता राहुल गांधी ने हमेशा कहा है - 1885 में कांग्रेस को प्रोफेशनल्स ने ही बनाया था। डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, आर्किटेक्ट - उन्हीं की एक्सपर्टीज से देश को आजादी मिली और देश का निर्माण हुआ।आज भी प्रोफेशनल्स ही नेशन बिल्डिंग करेंगे। पिछले 12 साल में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया गया है, हमें रिपब्लिक को फिर से रीबिल्ड करना है। यूपीए सरकार ने शिक्षा का अधिकार, रोजगार का अधिकार दिया। झारखंड ने देश को जल, जंगल, जमीन दिया है। झारखंड ह्यूमन रिच है, रिसोर्स रिच है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ, ये सिर्फ शुरुआत है। आपकी भागीदारी से ही नया झारखंड बनेगा। झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस स्टेट यूनिट का काम देखकर मैं सच में सरप्राइज हूं। हर पैनलिस्ट के सुझावों को नोट किया गया है - एजुकेशन सिस्टम, सिंगल विंडो सिस्टम पर हम काम करेंगे।" जल जंगल जमीन पर प्रोफेशनल पैनल बनायेंगे । वह आज होटल बीएनआर चाणक्य, रांची में ‘थिंक 2029 – प्रोफेशनल्स फॉर इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन’ के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम आयोजन ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस, झारखंड द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव सह प्रोफेशनल्स प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल के प्रयास से आयोजित हुआ।

प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रयास की सराहना
झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस झारखंड ने ऐसे प्रोफेशनल्स को पहचानना है, जो सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी में बदलाव लाना चाहते हैं। जो वंचित वर्ग को सशक्त करना चाहते हैं, हर वर्ग तक शिक्षा पहुंचाना चाहते हैं और सबको गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देना चाहते हैं। झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस ऐसे लोगों को पहचानेगी, जो सिर्फ विकास की बात नहीं, समानता और बराबरी की बात भी करते हैं। अगले 2 सालों में हम हर विषय पर इससे जुड़ेंगे, जहां समझ, अनुभव और जुनून है। प्रोफेशनल्स झारखंड के विजन को आकार देने में मदद करेंगे। हम झारखंड की चुनौतियों को पहचानेंगे और उसे एक मॉडल राज्य बनाएंगे। सिर्फ रिसोर्स रिच नहीं, बल्कि ऐसा राज्य जहां हर परिवार को अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और विकास का अधिकार मिले।

अमेरिका में मुझे राजा जैसा स्वागत हुआः सुवीर सरन
लेखक, स्तंभकार एवं सार्वजनिक वक्ता सुवीर सरन ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस के जरिए मैंने वो भारत देखा, जिसके बारे में हम किताबों में पढ़ते हैं। जिस भारत का दुनिया सम्मान करती है। मैं 19 साल का एक गरीब छात्र था, जब अमेरिका पहुंचा था, और मुझे वहां राजा जैसा स्वागत मिला। उन लोगों को मुझमें जो पसंद आया, वो सरोजिनी नायडू , पंडित नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल की झलक थी। वो सब विजनरी थे, और आज हमारे पास ऐसे विजनरी नहीं हैं। लेकिन आज मैंने उन्हें इस कमरे में देखा। हमारे पास आज भी ऐसे पुरुष और महिलाएं हैं, जो सोचते हैं, जो विजनरी हैं, जो भारत के युवाओं को सशक्त करेंगे।

सरकार को सुझाव देने के लिए हुआ प्रोफेशनल कांग्रेस का गठन-शिल्पी
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस का गठन 2017 में हुआ था। इसका मकसद है कि प्रोफेशनल सेक्टर, हेल्थ सेक्टर समेत सभी प्रोफेशनल एक मंच पर आकर पॉलिसी मेकिंग में सरकार को अपने सुझाव और अपना नजरिया दे सकें। आयोजक आदित्य विक्रम जयसवाल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की ओर से 'थिंक 2029 - झारखंड' सिंपोजियम का आयोजन किया गया।झारखंड में टैलेंट, अवसर और संसाधन की कमी नहीं है, बल्कि मार्गदर्शन की कमी है। प्रोफेशनल, चार्टर्ड अकाउंटेंट, बुद्धिजीवी और इकोनॉमिस्ट के साथ मिलकर ऐसी पॉलिसी बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे युवाओं को पलायन न करना पड़े। राज्य में ही इंडस्ट्रियल ग्रोथ, यूथ एम्प्लॉयमेंट और डोमेस्टिक इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जाए। कार्यक्रम झारखंड प्रभारी के. राजू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें सिर्फ संवाद ही नहीं, बल्कि पॉलिसी को डिलीवर करने का भी संकल्प लिया गया।

कई नेता और प्रोफेशनल्स शामिल हुए
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, कांग्रेस नेता आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, शशि भूषण, राजीव रंजन प्रसाद, सतीश पॉल, डॉ एम तौसीफ, महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, सुरेंद्र सिंह राजन वर्मा सुरेन राम, अभिजीत राज, सूर्यकांत शुक्ला उपस्थित हुए। इस सम्मेलन में देश और झारखंड के प्रतिष्ठित प्रोफेशनल्स, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षाविद्, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कानून विशेषज्ञ, उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए और पैनल डिस्कशन हुआ । कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने किया । थिंक झारखंड 2029 के पैनलिस्ट में तुलसी पटेल, रणजीत गड़ोदिया, डॉ जावेद अहमद , डॉ संजय कुमार, विकास रंजन सहाय, शंभु नाथ चौधरी, उत्कर्ष मिश्रा, जोगेश गंभीर, सुनील कुमार मेहता, आदर्श राज सिमरन, प्रभात अग्रवाल, अपर्णा गुप्ता ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीए भुवनेश ठाकुर, प्रभात अग्रवाल, रुद्र शुक्ला, मनीष जैन, इशिका, करिश्मा कुमारी, सिमरन कौर, अफ़सर इमाम, गौरव, सरवर पॉल विकास आदित्य, अनिल सिंह, हिमांशु दामोदर प्रसाद आदि शामिल रहे
