द फॉलोअप डेस्क
25 से 30 की उम्र में विवाह करके संतान की उत्पत्ति करना श्रेष्ठ होता है। हिमंत बिस्वा सरमा ने जो कहा है वह सही है, उन्होंने कोई हवा में बात नहीं कही है। ये बातें आज योग गुरु बाबा रामदेव ने पत्रकारों से कही। बता दें कि भारत स्वाभिमान न्यास के झारखंड के प्रांत प्रभारी रामजीवन पांडे ने जानकारी देते हुए कहा की स्वामी रामदेव जी महाराज सम्मेद शिखर पारसनाथ की पुण्य धरा पर 496 दिनों से निर्जल उपवास कर रहे महासाधक साधना महोदधि अभयमासोंपवासी आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज के अविस्मरणीय महापारणा कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गिरिडीह वासियों के लिए हर्ष का विषय है कि संपूर्ण विश्व को योग से आलोकित करने वाले योग ऋषि स्वामी रामदेव जी मधुबन फुटबॉल ग्राउंड में 29 जनवरी दिन रविवार को प्रातः 5:00 बजे से निःशुल्क योग शिविर लेंगे। जिसमें वे आम जनमानस को योग ,प्राणायाम,ध्यान, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा का ज्ञान देकर निरोगी होने और स्वस्थ रहने का मंत्र सीखलायेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT