logo

बोकारो आग कांड : इस्कॉन मंदिर के संचालक का गंभीर आरोप, कहा- कांग्रेस से जुड़े लोगों लगाया आग

bakaro_aag1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बोकारो के सेक्टर वन स्थित हंस मंडप में मंगलवार अहले सुबह भीषण आग लग गई। आग ने तुरंत में विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद मंडप पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि हंस मंडप में ही इस्कॉन का राधा-कृष्ण का मंदिर है।  आग की चपेट में आने से मंदिर भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। साथ ही मंदिर में रखी कई मूर्ति भी जलकर खाक हो गई। इस आगजनी से करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

 
मंदिर के संचालक ने साजिश करार दिया 
मंदिर के संचालक जगन्नाथ दास ने इसे साजिश करार दिया है। द फॉलोअप से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस से जुड़े लोग मंदिर से पैसा कामने चाहते थे। करीब डेढ साल पहले वो कमिटी में सदस्य रहने का प्रस्ताव लेकर आए थे। उन्होंने मना कर दिया जिसके बाद उन्हें काफी परेशान किया गया। उनके कार को तोड़ दिया गया। मंदिर में आने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे। पुलिस में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी ने कहा है कि मंदिर की एक लड़की का आपहरण भी किया गया। 2 दिन तक उसे अपने पास रखा। उसकी हालत बहुत खराब हो गई थी। प्रभारी ने कहा है कि उन्होंने रघुवर दास से फोन करवाया जिसके बाद लड़की को छोड़ा गया। हालांकि मंदिर के ही एक सेवक ने बताया कि आग मोटर रूम से लगनी शुरू हुई थी। हालांकि अब सच्चाई क्या है इसपर पुलिस जांच कर रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N