द फॉलोअप डेस्कः
1995 बैच के झारखंड कैडर के आईपीएस संजय आनंद लाठकर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर परमाणु ऊर्जा विभाग में आईजी (सुरक्षा) के पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है, जो संजय लाठकर की पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी सेवानिवृत्ति तक, यानी 30 सितंबर 2028 तक या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, दो वर्ष की अवधि के लिए होगी। इस दौरान, संजय लाठकर का वेतन मैट्रिक्स स्तर 14 से स्तर 15 तक अस्थायी रूप से अपग्रेड किया जाएगा। वर्तमान में, वे झारखंड पुलिस में एडीजी (अभियान) के पद पर कार्यरत हैं।