logo

धोनी-पांड्या की टीम के बीच 31 मार्च को मुकाबले से शुरू होगा IPL

1174.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होगी। इसका शेड्यूल शुक्रवार को जारी हो गया। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच इस सीजन का पहला मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा। उद्घाटन मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यहीं, 28 मई को फाइनल मुकाबला भी होना है। बताते चलें कि करीब दो महीने यानि 59 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट कुल 74 मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट में खेलने वाली 10 टीमें 14-14 मैच खेलेंगी। 10 टीमों के बीच लीग स्टेज के 70 मुकाबले होंगे। लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी।

3 साल बाद अपने घर में 7-7 मैच खेलेगी टीम
कोरोना महामारी के कारण 2020 में IPL सीजन UAE में कराना पड़ा था। वहीं, 2021 का आधा सीजन भारत और आधा UAE में खेलना पड़ा था। मगर इस बार 2019 के सीजन की तरह होम और अवे फॉर्मेट में सभी मुकाबले खेले जाएंगे। इसका मतलब यह है कि लीग स्टेज के 14 में से 7 मुकाबले सभी टीमें अपने-अपने होम ग्राउंड और 7 मुकाबले विपक्षी टीम के घर में खेलेगी। वहीं, प्लेऑफ मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा।

12 शहरों में होंगे मैच
इस सीजन में होने वाले 74 मैच 12 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। IPL टीमों के 10 शहरों के अलावा गुवाहाटी और धर्मशाला में भी मुकाबले होने हैं। गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स टीम और धर्मशाला का स्टेडियम पंजाब का होम ग्राउंड रहेगा। IPL टीमों के 10 शहर मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, बेंगलुरु, लखनऊ, हैदराबाद, दिल्ली, मोहाली और कोलकाता में मैच होंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT