द फॉलोअप डेस्क
राजस्थान के जयपुर में राजस्थान बिजिनेस समिट 2025 का आयोजन किया गया। इसमें फ्यूचर सिटी ट्रैक विषय पर आयोजित सेमिनार मे नगर विकास एवं पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने विकास के कार्यों को दर्शाया। कुमार ने कहा झारखंड एक इकोफ्रेंडली और खनन तथा औद्योगिक विकासशील राज्य है। यहां आईटी सेक्टर और पर्यटन के क्षेत्र मे काम हो रहे है। यहां का जीडीपी ग्रोथ बेहतर है। सड़क, रेल, हवाई और जलमार्ग परिवहन की उत्कृष्ट सुविधा है। पीपीपी मोड की दुरूहता को सरल करते हुये होम मोड और डीबीओटी सहित कई अन्य सरल तरीको का प्रावधान किया गया है। इससे इंवेस्टर्स को निवेश करने मे आसानी होगी।

सुनील कुमार ने कहा कि राजधानी रांची के साथ राज्य के प्रमुख शहरों का भी विकास हुआ है। रांची में कांटाटोली फ्लाईओवर, मेकन सिरमटोली फ्लाईओवर और रातू रोड फ्लाईओवर विकास को गति प्रदान कर रहे है। उन्होंने कहा कि रांची मे 80 किलोमीटर का रिंग रोड पहले से ही है। 196 किलोमीटर के आउटर और 45 किलोमीटर के इनर रिंग रोड पर काफी तेजी से काम चल रहा है। जिससे रांची का यातायात बहुत सुगम हो जायेगा। यही नहीं सभी रिंगरोड को शहर के लगभग सभी मार्गों से इंटरलिंक ( एरियल रोड )किया जायेगा।

कुमार ने बताया कि नगर विकास एंव आवास मंत्री सुदिव्य कुमार के मार्गदर्शन मे रांची मे निर्मित स्मार्ट सिटी और वहां हो रहे शहरी विकास के कार्य नया आयाम को दर्शाता है। सी 4 प्रणाली, अरबन सिविक टावर तथा अन्य आधारभूत संरचना राज्य मे हुये कार्यों और राज्य सरकार के विकास के संकल्प को परिलक्षित कराते है। प्रधान सचिव ने कहा कि अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत,सड़क चौड़ीकरण, फ्लाईओवर, आरओबी, अंडर रेल ब्रिज, रिंगरोड और बाइपास के क्षेत्र मे काम हुये है।इंडस्ट्रियल कारिडोर,फ्रेट कारिडोर, पर्यटन कारिडोर और धार्मिक कारिडोर मे काम हुये है और आगे भी होंगे।
.jpeg)
प्रधान सचिव ने बताया कि एयरपोर्ट, आइएसबीटी, रेलवे के विकास की योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य के निर्देश पर शहरों का डिजिटलीकरण, डिजीटल मास्टर प्लान, शहरो के विस्तार , सेटेलाइट टाउनशिप सहित कई अन्य विकास के कार्य पाइपलाइन मे है। इसके अलावा राज्य की प्रमुख नदियों का सुंदरीकरण और विकास, जीआइएस आधारित मास्टर प्लान, सेटेलाइट टाउनशिप और ट्रांजिट आधारित परिवहन के विकास के प्रस्ताव तैयार है।
