logo

सेना की जमीन खरीद-बिक्री मामले में जांच तेज, ईडी की टीम पहुंची रांची एसी ऑफिस

1079.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सेना की जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर ईडी की जांच तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार समाहरणालय स्थित एसी कार्यालय में ईडी की टीम पहुंची। यहां जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े मामले से संबंधित दस्तावेज की जांच की। हालांकि, एसी कार्यालय की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई। मगर जानकारी के अनुसार ईडी की तीन सदस्यीय टीम समाहरणालय पहुंची थी।

ईडी हासिल कर चुकी है जमीन से संबंधित कागजात
करमटोली और सिरमटोली में सेना की अधिग्रहित जमीन की बिक्री से संबंधित दस्तावेज ईडी को मिल गए हैं। जानकारी के अनुसार सेना से ईडी ने जमीन से संबंधित जो दस्तावेज मांगे थे उसे उपलब्घ करा दिया गया है। इसमें जमीन बेचने-खरीदने वाले से लेकर रजिस्ट्री से लेकर म्यूटेशन में जिन अफसरों की भूमिका है सभी ईडी की रडार पर है। सूत्रों की माने तो फर्जीवाड़ा कर सेना की जमीन खरीद बिक्री के मामले में मनी लाउंड्रिंग भी होने की बात कही जा रही है। वैसे ईडी की जांच में कई अफसरों व कारोबारी भी जद में आ सकते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT