logo

इंटरपोल की लिस्ट में झारखंड 3 अपराधी, सूची में रांची के इस क्रिमिनल का भी नाम   

NEWS053.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन, यानी इंटरपोल ने कुख्यात अपराधियों की ताजा सूची जारी की है। इसमें झारखंड के 3 अपराधियों के नाम शामिल किये गये हैं। इंटरपोल ने इन अपराधियों के नाम अपने अधिकारिक वेबसाइट पर जारी लिस्ट में डाले हैं। वेबसाइट पर रेड नोटिस और येलो नोटिस वाले अपराधियों की लिस्ट पोस्ट की गयी है। रेड नोटिस में 282 अपराधियों के नाम हैं। लिस्ट में रांची का रत्नेश सहाय, जमशेदपुर के हैदर सईद मुहम्मद आर्शियान व संजय कुमार चौधरी के नाम इसमें हैं। हैदर पर आतंकवादी गतिविधियों में संलग्न रहने का आरोप है।


हैरानी की बात ये है कि तमाम संभावनाओं के बावजूद इसमें प्रिंस खान का नाम नहीं है। बताया जा रहा है कि इंटरपोल की सूची जो सीबीआई की वेबसाइट पर डाली गई है उसमें प्रिंस खान का नाम शामिल नहीं है। हालांकि इस सूची में झारखंड के 3 गैंगस्टर के नाम शामिल हैं। लेकिन प्रिंस खान का नाम नहीं होना हैरान करने वाली बात है। इंटरपोल की लिस्ट में प्रिंस खान का नाम शामिल करने का दावा किया जाता रहा है। 


लेकिन भारतीय भगोड़ों की जो लिस्ट इंटरपोल के माध्यम से सीबीआई की वेबसाइट पर डाली गई है, उसमें प्रिंस खान उर्फ हैदर का नाम नहीं है। इससे अर्थ ये हुआ कि धनबाद पुलिस को इस गैंगस्टर तक पहुंचने में अभी और समय लग सकता है। हालांकि इसके लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। 

Tags - criminals Jharkhand Interpol list criminal  Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News