logo

रांची में रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी पर आयकर विभाग का सर्वे रेड, पंचवटी प्लाजा कार्यालय में जांच से हड़कंप

panchwati30.jpg

रांची 
रांची से बड़ी खबर आ रही है। शहर के पंचवटी प्लाजा में रामकृपाल सिंह कंट्रक्शन कंपनी में आईटी की टीम ने सर्वे रेड किया है। साथ ही खबर है कि कंपनी के बेगूसराय स्थित ठिकाने पर भी आईटी की टीम जांच पड़ताल कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की इतनी बड़ी कंपनी पर हुई इस अचानक कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। 
मिली खबर के मुताबिक रांची के पंचवटी प्लाजा में कार्रवाई शुरू होते ही परिसर को सुरक्षा बलों ने पूरी तरह से अपने घेरे में ले लिया। गेट को अंदर से बंद कर दिया गया है। बाहरी व्यक्ति के अंदर जाने या अंदर मौजूद किसी भी कर्मचारी-परिजन को बाहर आने से रोक दिया गया है। 


 

Tags - Income Tax Ranchi Ramkripal Singh Construction Survey Infrastructure