द फॉलोअप डेस्क
राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में मौसम ने करवट बदली है। शुक्रवार को दोपहर में रांची में आधे घंटे से अधिक समय तक हल्की बारिश हुई। इधर, झारखंड के गढ़वा जिले के कुछ भाग में अगले एक से तीन घंटे में बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम केंद्र रांची ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। जिसमें मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने कहा है कि अगले 1 से 3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की बात भी कही गई है। मौसम केंद्र के अनुसार 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

सावधान रहने की अपील
मौसम के बदलते मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे न रहें। बिजली के खंभों से भी दूर रहने की नसीहत मौसम विभाग ने दी। वहीं, किसानों से कहा गया है मौसम समान्य होने की प्रतिक्षा करें, अपने खेतों में न जाएं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT