रांची:
Jharkhand Sir Update News: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची से जुड़े दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान प्राप्त आवेदनों के डिजिटाइजेशन का काम जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखंड की ओर से जारी 22 नवंबर 2026 के SIR बुलेटिन के अनुसार, फॉर्म-6 के माध्यम से अब तक 9,61,510 आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं। वहीं, अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 22 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।
फॉर्म-6 के 9.61 लाख आवेदन डिजिटाइज
बुलेटिन के अनुसार, फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए कुल 9,61,510 आवेदन डिजिटाइज किए गए हैं। 21 नवंबर को 2,756 आवेदन डिजिटाइज हुए। वहीं, फॉर्म-6A के माध्यम से कुल 133 आवेदन डिजिटाइज किए गए, जिनमें 21 नवंबर को 3 आवेदन शामिल हैं।
फॉर्म-7 से 1.89 लाख आवेदन और आपत्तियां
मतदाता सूची में नाम हटाने से संबंधित फॉर्म-7 के माध्यम से कुल 1,89,890 आवेदन और आपत्तियां डिजिटाइज की गई हैं। इनमें 21 नवंबर को 4,213 आवेदन डिजिटाइज हुए। इसके अलावा, फॉर्म-8 के माध्यम से मतदाता सूची में संशोधन से जुड़े कुल 5,93,722 आवेदन डिजिटाइज किए गए हैं। 21 नवंबर को फॉर्म-8 के तहत 1,310 आवेदन डिजिटाइज हुए।
22 दिसंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि अंतिम मतदाता सूची (Final Roll) का प्रकाशन 22 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। मतदाताओं को इस निर्धारित तारीख का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि यदि किसी मतदाता का नाम किसी कारणवश ASDD सूची में शामिल हो गया है, तो उसे इन्यूमरेशन फॉर्म जरूर भरना चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग ऐसे मतदाताओं को एक बार फिर अवसर प्रदान कर रहा है। इसलिए संबंधित मतदाताओं को इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरना चाहिए।