logo

सिंदरी का ये कारखाना मोदी की गारंटी थी, जो आज पूरी हुई: पीएम मोदी

pmji2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पीएम मोदी आज हर्ल कारखाने का उद्धाटन करने सिंदरी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज झारखंड को 35 हजार करोड़ से अधिक का उपहार मिला है। किसान भाईयों को झारखंड की जनता को इन योजनाओं के लिए बधाई देता हूं। यहां सिंदरी उर्वरक कारखाने का लोकार्पण किया गया है। मैंने संकल्प लिया था कि इस कारखाने को जरूर शुरू करावाऊंगा। ये मोदी की गारंटी थी। आज ये गारंटी पूरी हुई है। मैं 2018 में इस प्लांट का शिलान्यास करने आया था। आज सिर्फ इसकी शुरुआत नहीं हुई है बल्कि झारखंड के लोगों के लिए रोजगार के अवसर की शुरुआत हुई है। 


यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर होगा भारत 
आज भारत ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम उठाया है। हर 360 लाख मिट्रीक टन यूरिया की जरूरत होती है। 2014 में 225 लाख मिट्रिक टन का उत्पादन होता था। इस गैप को भरने के लिए दूसरे देश से यूरिया मंगवाना पड़ता था। इसलिए मैंने संकल्प लिया। कि यूरिया के मामले में हम भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे। हमारी सरकार में यह गैप भर गया है। बीते 10 सालों में हमारी सरकार ने रामागुंडम, गोरखपुर, बरौनी फर्टिलाइजर प्लांट को फिर से शुरू करवाया गया है। अब आज सिंदरी का नाम भी जुड़ गया है। तालचर फर्टिलाइजर प्लांट भी अगले एक डेढ़ साल में शुरू होने जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे भरोसा है देश की जनता पर, उन्होंने कहा कि उसके उद्घाटन के लिए भी मैं जरूर पहुंच जाऊंगा. इस प्लांट के उद्घाटन होने से 60 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। मुझे पक्का भरोसा है देश की जनता पर। यूरिया के पांचों प्लांट से भारत 60 लाख मिट्रिक टन से भी ज्यादा यूरिया उत्पादन कर पाएगा। इससे ना सिर्फ विदेशी मुद्रा की बचत होगी बल्कि वो पैसा किसानों के हित में खर्च होगा। झारखंड रेल गारंटी का नया अध्याय भी लिख रहा है। आज यहां कई योजनाएं शुरू हुई है। 


विकसित भारत में झारखंड का भी अहम रोल
इन प्रोजेक्ट से यहां के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। 10 साल में हमने जनजातिय समाज को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर काम किया है। 2047 तक हमें इस देश को विकसित बनाना है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था में है। कल ही जो आंकड़े आए हैं वह उत्साह बढ़ने वाले हैं। भारत ने सारे अनुमानों से और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 8.4 प्रतिशत विकास दर हासिल की है। ये दिखाता है कि ये भारत का सामर्थ्य कितनी तेजी से बढ़ रहा है। इसी गति से आगे बढ़ते हुए ही हमारा देश विकसित बनेगा। विकसित भारत के लिए झारखंड को भी विकसित बनाना उतना ही जरूरी है। केंद्र हर तरह से सहयोग कर रही है। यह विकसित भारत की ऊर्जा शक्ति बनेगी। आपका धनबाद करके मैं जाऊंगा धनबाद