logo

विपक्ष को भ्रम है कि झारखंडियों का खून ठंडा पड़ गया, रोज षड्यंत्र करता है: हेमंत सोरेन

dhrit5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
धनबाद में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने 20 साल तक क्या कमाल राज्य चलाया चलाया। जिन लोगों ने आंदोलन किया। शहादत दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने पिछले 20 वर्षों में बिरसा मुंडा, सिद्धो कान्हू, निर्मल महतो, विनोद बाहरी और शिबू सोरेन का खून-पसीना पानी करने का काम किया। इन्हें लगता है कि झारखंडियों का खून ठंडा पड़ गया है।


रोज सरकार गिराने का प्रयास करता है विपक्ष
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष रोज सरकार गिराने का प्रयास करते हैं। नए षड्यंत्र करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष घोटालेबाजों को सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बिठाते हैं। 2019 दिसंबर में हमारी सरकार बनी। 2019 तक पूर्ववर्ती सरकार ने केवल 16 लाख लोगों को पेंशन दिया। हमने महज 4 साल के कार्यकाल में 36 लाख लोगों को पेंशन योजना का लाभ दिया। केंद्र ने कृषि कानून बनाया जिसमें किसानों को खत्म करने की साजिश की। किसानों ने 1 साल से अधिक समय क दिल्ली की गद्दी को घेर लिया। दिल्ली से बाहर निकलना पीएम तक के लिए मुश्किल कर दिया। किसान बॉर्डर पर जम गए। दर्जनों किसान मारे गए लेकिन आंदोलन नहीं छोड़ा। यदि काला कानून पास हो जाता तो किसान ढूंढ़ने से भी नहीं मिलता। अन्नदाता नहीं रहे तो पेट कौन भरेगा। केंद्र व्यापारी साथियों के साथ मिलकर विदेश से ही अनाज मंगाना चाहता है। यह गरीबों को बेच डालने की साजिश है। 

20 साल में केवल 8 लोगों को मिला केसीसी कार्ड
मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल 8 लाख किसानो को केसीसी कार्ड दे पाया। 20 साल में यह आंकड़ा काफी कम है। 4 साल में हमने 20 लाख से ज्यादा केसीसी कार्ड दिया। महिला दीदी लोग को जेएसएलपीएस के माध्यम से स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि मजदूर अपडेट नहीं हुए तो मशीनीकरण उनकी जीविका नष्ट कर देगा। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से अपील की है कि वे श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें ताकि उनको उनके काम की सही कीमत मिले। लोगों से अपील है कि वे हुनरमंद बनें।