logo

सनक : सनकी प्रेमी ने एक तरफा प्यार में नाबालिग पर किया जानलेवा हमला, शादी करने का बना रहा था दवाब

sanki_bg.jpg

देवघरः
देवघर जिले के थाना क्षेत्र के जमुआ गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक तरफा प्यार में पड़े एक युवक ने लड़की को जान से मारने की कोशिश की है। सनकी युवक ने लड़की पर चाकू से वार किया है जिससे उसके गर्दन और हाथ गहरे चोट लगे हैं। इसके बाद युवक ने खुद भी जहर खा लिया हालांकि समय रहते उसे लोगों ने बचा लिया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। आरोपी युवक का नाम विनय तुरी है। लड़का काफी दिनों से लड़की के पीछे पड़ा था। जबरन शादी करने की बात कह रहा था। लड़की तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


शौच के लिए गयी थी लड़की 
लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी सोमवार को शौच के लिए तालाब के किनारे गई थी। जब लौट रही थी तब  आरोपी ने लड़की का रास्ता रोक लिया और शादी करने का दबाव बनाने लगा। लड़की ने विरोध किया तो जबरन उसे खेत में ले गया। लड़की चीखने चिल्लाने लगी को युवक उग्र हो गया। लड़की के दिल को लक्ष्य कर लड़के ने चाकू से हमला किया। जिससे लड़की के गर्दन के पास गंभीर चोट लग गई। दूसरे और तीसरे वार में लड़की के हाथ पर चोट लगी है। 


बच्चों ने बताया घरवालों को घटना के बारे में 
इस किशोरी के साथ जो बच्चे शौच के लिए गये थे उनलोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। लड़की को घायल अवस्था में खेत में पाया । लड़के ने भी घटनास्थल पर ही जहर खा लिया था। इसके बाद गांव के लोगों और परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। 


दोनों का चल रहा इलाज
फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल देवघर में चल रहा है। युवती आईसीयू में भर्ती हैं। युवती के परिजनों ने कहा कि लड़का काफी दिनों से लड़की के पीछे पड़ा था। लगातार से जबरन शादी करने की बात कह रहा था। लड़की तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।