logo

देवघर : 14 साइबर अपराधी एक साथ चढ़े पुलिस के हत्थे, हो रही पूछताछ

CRIBE.jpg

देवघरः 
देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 14 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी साइबर अपराधी हैं। इन सभी साइबर क्रिमिनल को सारठ थाना क्षेत्र और पाथरडा ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 15 मोबाइल, 23 सिमकार्ड भी मिले हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। किसका क्या अपराधिक इतिहास रहा है यह भी खंगाला जा रहा है। फिहलाल यह गिरफ्तारी किस मामले में हुई है इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।