द फॉलोअप डेस्क
नीति आयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर शुक्रवार को योजना सचिव मुकेश कुमार ने महत्वपूर्ण बैठक बुलायी गयी है। इस बैठक में फोर्थ नेशनल कंफ्रेंस ऑफ चीफ सेक्रेट्रीज की बैठक के कृत कार्रवाई प्रतिवेदन, नीति आयोग के शाशी परिषद की 10 वीं बैठक का भी एक्शन टेकन रिपोर्ट और मुख्यमंत्री और सदस्य नीति आयोग के बीच होनेवाली बैठक में प्रस्तुत किए जाने वाले विषयों और मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। योजना सचिव ने इस आशय का सभी विभागों को पत्र लिख कर कल पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने का निदेश दिया है। विषय की जानकारी रखनेवाले पदाधिकारी को बैठक में भेजने का सुझाव दिया गया है। यह भी जानकारी दी गयी है कि नवंबर 2025 में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों का पांचवां राष्ट्रीय सम्मेलन प्रस्तावित है।
