logo

झारखंड में भी दिखेगा चक्रवात 'दाना' का असर, 3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना; कई ट्रेनें रद्द

DANA.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बंगाल की खाड़ी में एक तीव्र चक्रवर्ती तूफान ‘दाना’ के आने की प्रबल संभावना है, जिसके चलते अगले दो-तीन दिन तक राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। अंडमान सागर और उससे सटे बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब वाले क्षेत्र के सीवियर चक्रवात के रूप में ओडिशा के पुरी और सागर द्वीप के बीच में हीट करने का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा। 23 अक्टूबर की शाम से ही राज्य में इस चक्रवात का असर दिखना शुरू हो जाएगा। राज्य के पूर्वी जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके के साथ गर्जन, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। 


कतर ने दिया है तूफान का नाम
रांची मौसम केंद्र के निदेशक और वरिष्ठ मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि लो प्रेशर एरिया के साइक्लोन में तब्दील होने के बाद यह 'दाना' के नाम से जाना जाएगा। 'दाना' कतर द्वारा दिया गया नाम है, जिसका अर्थ होता है खूबसूरत अनमोल मोती।

 
24, 25 और 26 को कैसा रहेगा मौसम
24 अक्टूबर को झारखंड के कोल्हान, मध्य इलाके में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे (50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके) खूंटी, सरायकेला, खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र रांची ने चक्रवातीय तूफान के प्रभाव से 25 अक्टूबर की सुबह से 26 अक्टूबर की सुबह तक राज्य के सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पाश्चिम सिंहभूम जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश (12-20 CM) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, सिमडेगा और रामगढ़ में कई जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश का येलो अलर्ट (07 से 11 CM) जारी किया गया है। वहीं, 26 अक्टूबर को भी गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुछ जगहों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 


चक्रवातीय तूफान को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान
23 अक्टूबर 2024 तक बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 24 तारीख की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर 2024 की सुबह के दौरान पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों को 100-110 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ एक गंभीर चक्रवाती तूफान में पार करने की संभावना व्यक्त की गई है। 

चक्रवाती तूफान के कारण कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली – भुवनेश्वर राजधानी (वाया – मूरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 23/10/2024 को रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर – नई दिल्ली राजधानी (वाया – मूरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 25 /10/2024 को रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 18451 हटिया – पूरी तपस्विनी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/10/2024 को रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 18452 पूरी – हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/10/2024 को रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर – धनबाद गरीब रथ एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/10/2024 को रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 02831 धनबाद – भुवनेश्वर गरीबरथ एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/10/2024 को रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 12875 पूरी – आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस (वाया – मूरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/10/2024 को रद्द रहेगी.