logo

चुनावी सरगर्मी के बीच होटवार जेल में छापेमारी, जानिए क्या-क्या मिला

पदूैोी4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में मंगलवार की देर रात छापेमारी हुई है। कहा जा रहा है कि यह छापेमारी झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हुई है। सिटी एसपी और सदर एसडीओ के नेतृत्व में जेल में तीन घंटे तक सभी कैदियों के वार्डों की तलाशी ली गयी। हालांकि जेल से किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। जेल में सब कुछ सामान्य था। इस छापेमारी में पुलिस उपाधीक्षक (सदर), कार्यपालक दंडाधिकारी (रांची), थाना प्रभारी (सदर), थाना प्रभारी खेलगांव के अलावा 12 एसआई और पुलिस बल शामिल थे। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर हर तरह के सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। झारखंड में शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव के लिए वैसे लोगों पर नजर रखी जा रही है जो विधि व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं। कई बार जेल से भी असामाजिक तत्व व्यवस्था को प्रभावित करते हैं।  इसलिए जेल पर भी नजर रखी जाती है। 

Tags - Hotwar Jail Hotwar Jail Ranchi Birsa Munda Central Jail Ranchi Jail Jharkhand Ranchi