द फॉलोअप डेस्क
बिहार सरकार ने होमगार्ड डीजी शोभा अहोटकर और आईजी विकास वैभव के बीच चल रहे विवाद को गंभीरता से लिया है। नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए वैभव को उनके पद से हटा दिया है। सरकार ने सोमवार को 2003 बैच के आइपीएस अधिकारी आइजी विकास वैभव और 2009 बैच के आइपीएस डीआइजी विनोद कुमार को उनके पद से हटाते हुए उनका पुलिस मुख्यालय कर दिया गया है। मतलब दोनों अधिकारियों को वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है।

जान का खतरा बताते हुए हटाने की मांग की थी
बताते चलें कि बीते दिनों आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने डीजी शोभा अहोटकर से जान का खतरा बताते हुए हटाने की मांग की थी। इसको लेकर ही गृह विभाग ने उन्हें होमगार्ड आईजी के पद से हटा दिया है। इसके अलावा डीजी से परेशान डीआईजी विनोद कुमार को भी वहां से हटा दिया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT