द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में लगातार नक्सलियों के खिलाफ के अभियान जारी है। इसी बीच आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में एक जवान के घायल हुआ है। सीआरपीएफ के एएसआई देवेंद्र कुमार इसकी चपेट में आ गए। उन्हें एयरसलिफ्ट कर रांची भेज दिया गया है। जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की पुष्टि एसपी आशुतोष शेखर ने की है।

कैसे हुई घटना
आईईडी ब्लास्ट को लेकर मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह भी सुरक्षा बल रूटीन पेट्रोलिंग पर निकले थे। इस दौरान घने जंगलों में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों के द्वारा पहले से लगाए आईईडी में विस्फोट हो गयी। इस विस्फोट में पुलिस का एक जवान घायल हो गया है। बता दें कि पुलिस जावनों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से और अपनी सुरक्षा के लिए घने जंगलों में नक्सली आईईडी लगाकर रखते हैं। एक अरसे से चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों को लगातार आईईडी मिल रहे थे। लेकिन इस बार सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट हो गया, जिसमें एक जवान जख्मी हो गया है।

पिछले सोमवार को हुआ था मुठभेड़
बता दें कि पिछले बुधवार को नक्सलियों के साथ पुलिस जवानों की मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें डिप्टी कमांडेंट दीपक तिवारी को हाथ में गोली लगी थी। जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके रांची भेजा गया था। गोइलकेरा के जिस क्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी, पुलिस उस इलाके को सील करके लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस अभियान के दौरान सोमवार को आईईडी ब्लास्ट हुआ है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N