जामताड़ा
समेकित बाल संरक्षण योजना (ICPS) के तहत जामताड़ा जिले में जिला स्तरीय संविदा आधारित रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। विज्ञापन संख्या 01/2025 के आलोक में प्राप्त हुए आवेदनों की स्क्रूटनी (जांच) समिति और जांच दल द्वारा गहन पड़ताल पूरी कर ली गई है। जांच के बाद योग्य (अहर्ता रखने वाले) और अयोग्य (अहर्ता नहीं रखने वाले) अभ्यर्थियों की अलग-अलग सूची तैयार कर ली गई है। अभ्यर्थियों की पारदर्शिता और सुविधा के लिए यह सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.jamtara.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। सभी आवेदक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्थिति की जांच कर सकते हैं।

26 सितंबर की शाम 05:00 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं
जारी की गई सूची के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की आपत्ति है या वे कोई दावा प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो वे अपनी दावा/आपत्ति 11 सितंबर से 26 सितंबर की शाम 05:00 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावा अथवा आपत्ति केवल लिखित रूप में और आवश्यक प्रमाणों के साथ स्वीकार की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या निबंधित डाक के माध्यम से जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय, जामताड़ा (ब्लॉक-सी, समाहरणालय, जामताड़ा) के पते पर भेजना होगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि डाक के अलावा किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन या दावे स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही, निर्धारित तिथि 26 सितंबर की शाम 5:00 बजे के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन या आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अभ्यर्थी समय रहते अपनी आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
.jpeg)