द फॉलोअप डेस्क
आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का को ईडी ने कल यानि 15 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। मगर जानकारी के अनुसार राजीव अरुण एक्का ने ईडी से कल की बजाय बाद में पूछताछ के लिए आने का समय मांगा है। उन्होंने विधानसभा सत्र के वजह से समय की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 23 मार्च तक विधानसभा सत्र चलेगा, इसके बाद ही उन्होंने ईडी के समक्ष उपस्थित होने की बात कही है। बताते चलें कि ईडी के रांची स्थित जोनल कार्यालय में उन्हें उपस्थित होने कहा गया था।

बाबूलाल ने वीडियो जारी कर किया था दावा
बीते दिनों भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें बताया गया था कि राजीव अरुण एक्का दलाल विशाल चौधरी के ऑफिस में बैठकर सरकारी फाइल निपटा रहे थे। इस मामले को लेकर सरकार ने उनका ट्रांसफर किया है। दूसरी ओर भाजपा के नेताओं ने ईडी कार्यालय में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की थी। अब इसी मामले को लेकर ईडी ने आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का को समन जारी किया है। मालूम हो कि आईएएस अधिकारी वर्तमान में राजीव अरुण एक्का पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव पद पर कार्यरत हैं। जबकि, वीडियो जारी किए जाने से पहले वे सीएम के प्रधान सचिव के साथ गृह सचिव के पद पर कार्यरत थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT