logo

देवघर : घर में पैसे को लेकर हुआ विवाद, पति-पत्नी ने कुएं में कूदकर दी जान

DEOGHAR.jpg

देवघरः
देवघर के सारठ पथरड्डा ओपी थाना क्षेत्र के करैहिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आाया है। यहां एक दंपती ने एक साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतकों में  45 वर्षीय दिलीप सिंह और उसकी पत्नी मुन्नी देवी शामिल है। दोनों ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना बीते रविवार की है। ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, दोनों का घर बन रहा था, रविवार को सीमेंट खत्म हो जाने व मजदूरों को पैसा देने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। 


विवाद काफी बढ़ गया था
इसके बाद पत्नी खाना बनाने लगी फिर बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने गुस्से में घर से निकलकर कुएं में कूद गई। फिर किसी ने पति को बताया कि उनकी पत्नी बहियार के कुएं की तरफ गई है। इसके बाद पति भी पीछे से गया और पत्नी को बचाने के लिए कुएं में कूद गया। कुएं में कोई कड़ी या पकड़ने का कोई सहारा नहीं था जिस वजह से दोनों की डूबने से मौत हो गई।


दो बेटे हैं मृतक दंपती के 
गांव वालों ने घटना की पुलिस को दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस अधिकारी व जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। मृतका के मायके वालों को जानकारी दी गई, सबलोग घटनास्थल पहुंचे। मृतक महिला के मायके वालों ने शुरुआत में हत्या का आरोप लगाया। लेकिन, ग्रामीण के आत्महत्या बताने के बाद सबलोगों ने माना कि आत्महत्या है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजने की बात कही। जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक दंपती के दो बेटे हैं।