logo

क्राइम : मायके में रहने से नाराज पति ने की पत्नी की चाकू मारकर निर्मम हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

crime_scene6.jpg

रांचीः
अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। महिला की हत्या चाकू मारकर की गई है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1 बजे 30 वर्षीय महिला शहनाज परवीन की हत्या उसके पति कारू ने कर दी। पुलिस ने फिलहाल शहनाज के पति कारू को गिरफ्तार किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


मायके में रहने पर था नाराज 
जानकारी के मुताबिक कडरू हज हाउस के पास शहनाज परवीन का मायका है। कुछ दिनों से वह वहीं रह रही थी। पत्नी के मायके में रहने की वजह से कारू बेहद नाराज था। बताया जा रहा है कि वह कई बार पत्नी को लेने गया था लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ नहीं आयी। शनिवार देर रात कारू अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए ससुराल पहुंच गया और उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। शहनाज ने मना कर दिया तो कारू नाराज हो गया और उस पर चाकू से कई वार कर दिये।।


अधिक खून बहने से मौत 
चाकू लगने से शहनाज गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद कारू मौके से फरार हो गया। लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। लगभग एक घंटे बाद ही उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि शहनाज का काफी खून बह गया था।