logo

जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधन जुटाने में पैदा की जा रही बाधाएंः हेमंत सोरेन

जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधन जुटाने में पैदा की जा रही बाधाएंः हेमंत सोरेन

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार के सामने कई तरह की चुनौतियां है। जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने के लिए सरकार को संसाधनों की जरूरत होती है, लेकिन इन संसाधनों को जुटाने के रास्ते में बाधाएं पैदा की जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के लिए खुले रास्तों को भी बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार इन चुनौतियों से पीछे हटने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा में आयोजित कार्यक्रम में शहीद सोबरन मांझी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने सोबरन मांझी(सोरेन) की शहादत को झारखंड के संघर्ष और अलग राज्य आंदोलन की प्रेरणा बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोबरन मांझी की शहादत से निकली चिंगारी धीरे-धीरे बड़े आंदोलन में बदली और इसी संघर्ष के परिणामस्वरूप झारखंड अलग राज्य बना।

सोबरन मांझी की शहादत को बताया झारखंड आंदोलन की प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोबरन मांझी पेशे से शिक्षक थे। तत्कालीन समय में सामंती सोच और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। उस समय शायद बहुत कम लोग इस घटना के महत्व को समझ पाए थे, लेकिन धीरे-धीरे इसकी गूंज दूर तक पहुंची। उन्होंने कहा कि सोबरन मांझी की शहादत से निकली चिंगारी को दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आगे बढ़ाया। उनके संघर्ष ने आदिवासी और मूलवासी समाज को एकजुट किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, आज झारखंड के लोग जिस अधिकार और सम्मान के साथ अपनी बात रखते हैं, उसके पीछे लंबे संघर्ष और कई लोगों की शहादत का योगदान है।

अलग-अलग क्षेत्रों में उठी संघर्ष की आवाज, फिर बना झारखंड
हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं था। गिरिडीह, टुंडी, धनबाद, कोल्हान, उत्तरी और दक्षिणी छोटानागपुर तथा संथाल परगना सहित अलग-अलग क्षेत्रों में शोषण और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठ रही थी। धीरे-धीरे ये छोटी-छोटी चिंगारियां बड़े आंदोलन में बदल गईं।उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था, जब लोग गरीब, आदिवासी और मूलवासी समाज के अलग राज्य बनाने के सपने पर हंसते थे। लेकिन इसी समाज ने संघर्ष के दम पर अलग झारखंड राज्य बनाकर दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य को आगे बढ़ाने और सजाने की जिम्मेदारी भी इसी समाज के लोगों के कंधों पर है।

50 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने मिल रहे 2500 रुपये
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की मंईयां सम्मान योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। वर्तमान में 50 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का उद्देश्य गरीबी से बाहर निकलने में उन्हें सक्षम बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आगे भी इस दिशा में अपनी ताकत बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

Tags - Hemant SorenSobaran ManjhiMartyrdom DayNemra