logo

महादान : झारखंड में रक्तदान जागरूकता के लिए मोरहाबादी में बनी मानव श्रृंखला

buad.jpg

रांची: 

शनिवार (21 मई 2022) को मोरहाबादी मैदान में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया।  यह श्रंखला 24 मई 2022 को होने वाले झारखंड रक्तदाता दिवस के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया।  ज्ञांत हो कि झारखंड अभी भी रक्त के लिहाज़ से आत्मनिर्भर नहीं हो पाया है।  छोटे-छोटे आयोजनों व विभिन्न संस्थानों के माध्यम से सालों भर इस रक्तदान शिविर लगाया जाता है। झारखंड रक्तदाता दिवस इसी मुहिम को एक व्यापक स्वरूप देने का प्रयास है।

 

सभी 24 जिलों के लोग कर सकते हैं रक्तदान
इसके तहत झारखंड के सभी 24 जिलों में एक ही दिन लोग रक्त दान कर सकते हैं। रांची के अलावा किसी भी जिले के सदर अस्पताल में जाकर लोग रक्तदान कर सकते है।  रांची में रिम्स , CCL गांधीनगर व हरमू हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में रक्तदान की व्यवस्था की गई है।  आज की मानव श्रृंखला में विभिन्न कॉलेजों से आये छात्र, स्कूल के विद्यार्थी व मॉर्निंग जॉगर्स ने भाग लिया। 

 

 

मानव श्रृंखला में भारी संख्या में शामिल हुए लोग
पूर्ण श्रृंखला की अवधि सुबह 6 बजे से 6:15 तक रही। श्रंखला निर्माण में COVID के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हर व्यक्ति के बीच 2 मीटर की दूरी रखी गई। इसके लिए लाल रिबन का उपयोग किया गया।  इस तरह यह अपने तरह की ऐसी पहली मानव श्रृंखला है जिसमें रिबन का उपयोग किया गया।  इस तरह के श्रंखला निर्माण प्रारूप को मानव - रिबन श्रृंखला कहा जाना चाहिए। श्रृंखला आयोजकों में मुंबई बेस्ड एल्डर केयर कंपनी "आपकी लाठी", हरमू हॉस्पिटल, झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी , DAV गांधीनगर की भागीदारी महत्वपूर्ण रही।