logo

पहली सोमवारी आज : पहाड़ी मंदिर में उमड़ी शिव भक्तों की भारी भीड़, लगी लंबी कतार

pahari_mandir_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सावन की पहली सोमवारी के मौके पर भारी संख्या में भक्त भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शिवालय पहुंच रहे हैं। इस मौके पर राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। यहां रांची ही नहीं बल्कि राज्य के विभिन्न जिलों से भक्त पहाड़ी बाबा के मंदिर में पहुंचे हैं। सुबह से भक्तों से भीड़ मंदिर के बाहर जमा है। भक्तों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। हर ओर हर-हर महादेव का नारा गूंजयमान हो रहा है। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। पहली सोमवारी में होने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की तरफ से भी सुरक्षा एवं अन्य इंतजामों की व्यापक व्यवस्था की गई है।


अरघा सिस्टम से कराया गया जलार्पण 
पहली सोमवारी के दिन पहुंचने वाले भक्तों आसानी से भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर पूजा कर सकें। इसे लेकर पूरी तैयारी की गई है।  भीड़ को देखते हुए पहले की तरह इस वर्ष भी अरघा सिस्टम से जलार्पण कराया जा रहा है। यहां आए भक्तों ने कहा कि इस बार की सोमवारी बेहद खास है क्योंकि लंबे समय के बाद इस संयोग के साथ भक्तों को पूजा करने का मौका मिला है। मंदिर में शिव भक्तों का तांता देखने को मिल रहा हैष भक्तों की भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पर पहाड़ी मंदिर में बैरिकेडिंग की गयी है। इसके अलावा मंदिर में जिला प्रशासन की टीम के साथ-साथ निजी वॉलेंटियर सुरक्षा में लगाये गए हैं ताकि यह भीड़ अनियंत्रित हो तो उसे तुरंत ही नियंत्रण में किया जा सके।


मेडिकल टीम की भी तैनाती 
मंदिर में मेडिकल टीम की भी तैनाती की गई है। सदर अस्पताल और स्वास्थ विभाग की तरफ से मेडिकल के टीम भी तैनात की गई है। इस दौरान किसी श्रद्धालु के बीमार होने पर उन्हें मौके पर उपचार दिया जा सके। इसी प्रकार पहली सोमवारी को देखते हुए पहाड़ी मंदिर के आसपास के लोग भी अपनी दुकान लगाकर पूजा सामग्री बेच रहे हैं। मंदिर में पहुंचे भक्तों ने हर हर महादेव का नारा लगाया। वहीं भगवान भोलेनाथ पर जल अर्पित करने पहुंचे भक्तों ने अपने और पूरे परिवार के बेहतर भविष्य की कामना की।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT