logo

कांके से निर्दलीय ताल ठोकने वाले कमलेश राम को हिमंता ने मनाया, नामांकन लिया वापस

KAMLESH1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
कांके विधानसभा से बागी हुए कमलेश राम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने आज भाजपा कार्यालय से पीसी कर बताया है कि वह वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं क्योंकि उनके लिए भारतीय जनता पार्टी सर्वोपरि है। उन्होंने कहा है कि उनके घर हिमंता बिस्वा सरमा आए थे। कमलेश राम ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा मेरे जैसे छोटे से परिवार एक दलित के घर में पहुंचे थे। मैंने उनका सत्कार किया। उनसे बातचीत हुई। हम सब एक ही मिशन में निकले हैं। हेमंत सरकार को हटाकर एक अच्छी सरकार देने के लिए निकले  हैं। झारखंड को बचाना है तो बिखरना नहीं है। मैं चुनाव लड़ना चाहता था लेकिन कभी-कभी राष्ट्र को देखते हुए व्यक्तिगत सोच को पीछे रखना पड़ता है। मैंने अब तक भाजपा के खिलाफ कुछ नहीं बोला। ना ही मैने इस्तीफा दिया था। भाजपा ही राज्य को संभाल सकती है। मेरे चुनाव लड़ने से लगता कि मैं भाजपा से अलग हो गया हूं। 

Tags - Kamlesh Ram Kamlesh Ram News Kamlesh Ram's news Kamlesh Ram latest news