द फॉलोअप डेस्क:
Martyrdom Day: रामगढ़ (Ramgarh) के नेमरा (Nemra) स्थित लुकैयाटांड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने अपने दादा और अमर शहीद सोबरन सोरेन (सोबरन मांझी) के 69वें शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह दिन केवल श्रद्धांजलि देने का नहीं, बल्कि उस संघर्ष, साहस और स्वाभिमान को याद करने का भी है, जिसकी नींव पर आज का झारखंड खड़ा है। शहीद सोबरन मांझी की शहादत ने अन्याय और सामंती शोषण के खिलाफ संघर्ष की जो चिंगारी जलाई थी, उसे दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जनआंदोलन का स्वरूप दिया। इसी संघर्ष की विरासत ने झारखंड राज्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। आज हम जो कुछ भी हैं, वह हमारे पुरखों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है।
आज रामगढ़ के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ में मेरे दादा जी - अमर शहीद सोबरन सोरेन (सोबरन मांझी) जी के 69वें शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने का अवसर मिला। यह मेरे लिए केवल एक श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि उस संघर्ष, साहस और स्वाभिमान को स्मरण करने का दिन है, जिसकी नींव पर आज का झारखंड खड़ा है। शहीद सोबरन मांझी जी की शहादत ने अन्याय और सामंती शोषण के विरुद्ध संघर्ष की जो चिंगारी जलाई, उसे दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने जन-आंदोलन का स्वरूप दिया। इसी संघर्ष की विरासत ने झारखंड राज्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। आज हम जो कुछ भी हैं, वह हमारे पुरखों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। एक समय था जब आदिवासी-मूलवासी समाज को अपनी बात रखने तक का अधिकार नहीं था। आज उसी समाज के लोग पूरे स्वाभिमान और निर्भीकता के साथ अपनी आवाज उठा रहे हैं। यह बदलाव हमारे शहीदों के सपनों और उनके संघर्षों की देन है। मैं मानता हूं कि शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके सपनों का झारखंड बनाएंगे। हमारी सरकार गांव-देहात से लेकर शहरों तक हर वर्ग को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज राज्य की लगभग 50 लाख माताओं-बहनों को प्रतिमाह ₹2,500 की सम्मान राशि दी जा रही है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें और अपने परिवार की खुशहाली में अपनी भूमिका और मजबूत कर सकें। हमारे सामने चुनौतियां हैं। अपने अधिकारों और संसाधनों की रक्षा के लिए हमें लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। लेकिन झारखंड ने कभी अन्याय के सामने घुटने नहीं टेके हैं। जिस तरह लंबा संघर्ष कर हमने अलग राज्य हासिल किया, उसी तरह अपने हक और अधिकार भी लेकर रहेंगे। अब झारखंड के लोगों का शोषण और उनके अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। आज की नई पीढ़ी से मेरी अपील है कि वह अपने इतिहास, अपने शहीदों और अपने पुरखों के संघर्ष को जाने। उनकी विरासत को केवल याद न रखे, बल्कि उसे आगे बढ़ाने का संकल्प भी ले। शहीद सोबरन मांझी जी का बलिदान हमारी प्रेरणा है, उनका संघर्ष हमारी विरासत है और उनके सपनों का झारखंड बनाना हमारा संकल्प है। जोहार।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 27, 2026

50 लाख महिलाओं को हर महीने मिल रहे ₹2,500
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब आदिवासी-मूलवासी समाज को अपनी बात रखने तक का अधिकार नहीं था, लेकिन आज उसी समाज के लोग पूरे स्वाभिमान और निर्भीकता के साथ अपनी आवाज उठा रहे हैं। यह बदलाव शहीदों के सपनों और उनके संघर्षों की देन है। उन्होंने कहा कि शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके सपनों का झारखंड बनाएंगे। उनकी सरकार गांव-देहात से लेकर शहरों तक हर वर्ग को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में राज्य की लगभग 50 लाख माताओं-बहनों को हर महीने 2,500 रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की खुशहाली में और मजबूत भूमिका निभा सकें।

पुरखों के संघर्ष और अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प
हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के सामने आज भी कई चुनौतियां हैं। अपने अधिकारों और संसाधनों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है, लेकिन झारखंड ने कभी अन्याय के सामने घुटने नहीं टेके हैं। जिस तरह लंबे संघर्ष के बाद अलग राज्य हासिल किया गया, उसी तरह अपने हक और अधिकार भी लेकर रहेंगे। अब झारखंड के लोगों का शोषण और उनके अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने नई पीढ़ी से अपील की कि वह अपने इतिहास, शहीदों और पुरखों के संघर्ष को जाने और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि शहीद सोबरन मांझी का बलिदान प्रेरणा है, उनका संघर्ष विरासत है और उनके सपनों का झारखंड बनाना हम सभी का संकल्प है।