logo

पिस्टल के साथ हेमंत सोरेन की वायरल तस्वीर पर JMM ने जताई आपत्ति, कराई FIR दर्ज

hemant_photo_facebook.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमे हेमंत सोरेन हाथ में पिस्टल लिए हुए हैं और तस्वीर पर विश्वासघाती लिखा हुआ है। वहीं पीछे मुख्यमंत्री चंपाई सोरन की भी तस्वीर है। इस फोटो के वायरल होते ही कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। इसे लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर समिति धनबाद ने थाना प्रभारी को पत्र लिखा है। जिसमें लिखा है आदर्श आचार संहिता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छवि को बदनाम करने की बात कही है। साथ ही प्राथमिक दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की भी बात कही है। 


विपक्षियों ने इस तरह की साजिश है रची 
JMM महानगर समिति धनबाद ने पत्र में लिखा है कि लोकसभा की चुनाव नजदीकी पर है, जिसको देखते हुए हमारे नेता की छवि को धूमिल करने के लिए विपक्षियों ने इस तरह की साजिश रची है। फेसबुक पर एक आईडी झारखंड चौपाल के द्वारा झारखंड राज्य के एक आदिवासी पूर्व मुख्यमंत्री के हाथों में पिस्टल देकर पूरे सोशल मीडिया वायरल किया गया। एक आदिवासी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और लोगों को न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं, उसके विरुद्ध इस तरह की साजिश बहुत ही निंदनीय है।


JMM को पहुंची है ठोस
JMM महानगर समिति की ओर से सवालिया लहजे में पूछा गया कि हाथ में पिस्टल देकर क्या दर्शाया जा रहा है? पूर्व मुख्यमंत्री क्या आतंकवादी हैं या गुंडा तत्वों के लोग हैं? या फिर कुछ और दर्शाना चाहता हैं? यह झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी कि एक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वो भी एक आदिवासी आदोंलनकारी के पुत्र के छवि को सार्वजनिक तौर धूमिल किया जा रहा है। इससे झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी सदस्य को बहुत ठेस पहुंची है। यह हमेशा आदिवासियों के छवी को बदनाम करने का प्रयास किया जाता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand newsHemant soren