logo

सीएम हेमंत सोरेन से बिहार समिति की मुलाकात, बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर साझा हुए अनुभव

CM0VIDH.jpg

रांची

झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।


समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों और पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के हित में लगातार काम किया जा रहा है।


मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने झारखंड विधानसभा के परिभ्रमण के दौरान यहां की महिला बाल विकास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त करने की बात कही। साथ ही, दोनों राज्यों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान भी हुआ, जिससे भविष्य में बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई गई।


कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद
इस अवसर पर झारखंड विधानसभा की महिला बाल विकास समिति की सभापति एवं विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी समिति के सदस्यों के साथ संवाद किया और राज्य में चल रही योजनाओं की जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष डॉ० कुमुद वर्मा, सदस्य रीना यादव, मुन्नी देवी और निवेदिता सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। यह मुलाकात दोनों राज्यों के बीच महिला एवं बाल विकास से जुड़े मुद्दों पर सहयोग और समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tags - Bihar Legislative Council Committee Meets Hemant Soren Ranchi Assembly Interaction Women Child Development Work Exchange