रांची
सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने चतरा (Chatra) के एनटीपीसी (NTPC) में हुए हादसे में दुख और अफसोस जाहिर किया है। सोरेन ने एक बयान में कहा, “चतरा स्थित एनटीपीसी (NTPC) में हुई दुर्घटना (Accident) में जनहानि (Loss of Lives) की खबर अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में प्रभावित लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। जिला प्रशासन (District Administration) द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा (Medical Facilities) उपलब्ध कराई जा रही है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।“

कैसे हुआ हादसा
बता दें कि चतरा के टंडवा स्थित एनटीपीसी के नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। प्लांट में कन्वेयर बेल्ट पर काम करने के दौरान कई कर्मचारी करीब 50 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 5 कर्मचारियों की मौत होने की सूचना है। वहीं, कई अन्य कर्मचारियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
.jpeg)